Delhi News: राजधानी में जल्द बदलेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

खबरे |

खबरे |

Delhi News: राजधानी में जल्द बदलेगा मौसम, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Published : Apr 23, 2024, 1:17 pm IST
Updated : Apr 23, 2024, 1:17 pm IST
SHARE ARTICLE
Weather will change soon in the capital news in hindi
Weather will change soon in the capital news in hindi

इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Delhi Weather News: भारत मौसम विज्ञान विभाग आने वाले दिनों में दिल्ली में लू चलने की उम्मीद को लेकर जानकारी साझा की है। बता दें कि इस दौरान राजधानी में तापमान जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। आईएमडी ने अगले तीन दिनों में दिल्ली के तापमान में उल्लेखनीय वृद्धि को लेकर भी पूर्वानुमान जाहिर किया है।

दिल्ली के क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनका राष्ट्रीय राजधानी पर बहुत कम या कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में लू की कोई संभावना नहीं है, लेकिन अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि इस सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी में लू की स्थिति नहीं होगी, मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई भविष्यवाणी नहीं है।

वहीं इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कम से कम सात दिनों तक लू चलने का अनुमान नहीं है। हालांकि, दिल्ली वासियों को कम से कम तीन दिनों तक बारिश के माध्यम से उच्च तापमान से राहत नहीं मिलेगी।

आईएमडी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में हीटवेव के लिए रेड अलर्ट और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक भारत के पूर्वी राज्यों में हीटवेव और 'गर्म और आर्द्र' स्थिति बनी रहेगी, और तापमान प्रतिदिन 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

(For more news apart from Weather will change soon in the capital News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM