दिल्ली: नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में रिक्शा चालक गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली: नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में रिक्शा चालक गिरफ्तार
Published : May 23, 2023, 5:30 pm IST
Updated : May 23, 2023, 5:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Rickshaw puller arrested for raping minor girl
Delhi: Rickshaw puller arrested for raping minor girl

पुलिस ने बताया कि सोमवार को 13 वर्षीय लड़की कचरा फेंकने गई थी,...

New Delhi: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में 50 वर्षीय एक रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इलाके में झुग्गी-बस्ती में रहने वाला आरोपी उपेंद्र मुखिया मूल रूप से बिहार का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को 13 वर्षीय लड़की कचरा फेंकने गई थी, तभी आरोपी ने पकड़ कर उसे अपने कमरे के भीतर खींच लिया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की द्वारा अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने उसी रात पुलिस से संपर्क किया।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) अमृता गुगुलोथ ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जब गिरफ्तार किया गया तो उस समय वह अपना किराए का कमरा छोड़ने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच की गई है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM