Delhi Weather Update : बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather Update : बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार
Published : Jun 23, 2023, 11:43 am IST
Updated : Jun 23, 2023, 11:43 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi Weather Update ( सांकेतिक फोटो)
Delhi Weather Update ( सांकेतिक फोटो)

अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे के आसपास सापेक्षिक आर्द्रता 73 फीसदी दर्ज की गई।

‘सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च’ (सफर) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 102 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक  101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM