दिल्ली हवाईअड्डे पर 2.6 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली हवाईअड्डे पर 2.6 करोड़ रुपये के सोने की तस्करी के आरोप में पांच गिरफ्तार
Published : Jun 23, 2023, 6:10 pm IST
Updated : Jun 23, 2023, 6:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Five arrested for smuggling gold worth Rs 2.6 crore at Delhi airport
Five arrested for smuggling gold worth Rs 2.6 crore at Delhi airport

अन्य मामले में मंगलवार को बैंकॉक से लौटे एक व्यक्ति की जांच की गयी।

 New Delhi: इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से 2.6 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की तस्करी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी। सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अलग मामलों में इन आरोपियों को हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है।

पहले मामले में अधिकारियों ने बैंकॉक से आए चार लोगों को रोका। इनमें से दो लोग मंगलवार को जबकि दो अन्य बुधवार को आए थे। बयान में कहा गया कि यात्रियों और उनके सामान की जांच करने पर हर व्यक्ति के पास से एक-एक किलो यानि कुल चार किलो सोना बरामद हुआ। इसकी कीमत 2.09 करोड़ रुपये है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने को जब्त कर लिया गया।

अन्य मामले में मंगलवार को बैंकॉक से लौटे एक व्यक्ति की जांच की गयी।

बयान के अनुसार, ''यात्री और उसके समान की तलाशी लेने पर उसने स्वीकार किया कि काली टेप में लिपटे तीन कैप्सूल उसने अपने मलाशय में छिपा रखे हैं जिनमें 1.25 किलोग्राम सोना पेस्ट के रूप में भरा है।''. कैप्सूल से सोने को अलग करने के बाद सीमा शुल्क अधिकारियों को 56.43 लाख रुपये मूल्य का 1.07 किलोग्राम सोना मिला। यात्री को गिरफ्तार कर सोने को जब्त कर लिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM