अडाणी समूह का पहली तिमाही का कर-पूर्व लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 23,532 करोड़ रुपये पर

खबरे |

खबरे |

अडाणी समूह का पहली तिमाही का कर-पूर्व लाभ 42 प्रतिशत बढ़कर 23,532 करोड़ रुपये पर
Published : Aug 23, 2023, 4:16 pm IST
Updated : Aug 23, 2023, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Adani Group Q1 profit before tax up 42 percent at Rs 23,532 crore
Adani Group Q1 profit before tax up 42 percent at Rs 23,532 crore

पहली तिमाही में समूह के मूल बुनियादी ढांचा और यूटिलिटी कारोबार का कर-पूर्व मुनाफा 20,233 करोड़ रुपये रहा है।

New Delhi: गौतम अडाणी समूह का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही का कर-पूर्व लाभ (एबिटा) सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़ा है। समूह ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसके हवाई अड्डे से लेकर बिजली और समुद्री बंदरगाह क्षेत्रों ने इस दौरान उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। अडाणी समूह ने बयान में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही में उसने 23,532 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ दर्ज किया। यह वित्त वर्ष 2018-19 में दर्ज 24,780 करोड़ रुपये के कर-पूर्व लाभ के लगभग बराबर है।

समूह की 10 कंपनियां शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हैं। इनमें अडाणी एंटरप्राइजेज लि., अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लि., अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी पावर लि., अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अडाणी टोटल गैस शामिल हैं। करीब 42,115 करोड़ रुपये की नकदी को लेने के बाद इन कंपनियों पर शुद्ध रूप से कर्ज का बोझ 18,689.7 करोड़ रुपये है।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में समूह पर कई तरह की गड़बड़ियों के आरोप लगाए गए थे। यह रिपोर्ट इस साल जनवरी में आई थी। उसके बाद से समूह के कुल बाजार मूल्यांकन में बड़ी गिरावट आई थी। ऐसे में अब समूह वापसी की रणनीति के तहत अपना परिचालन प्रदर्शन सुधारने पर ध्यान दे रहा है। हालांकि, समूह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

समूह के प्रवर्तकों ने 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से पांच की हिस्सेदारी जीक्यूजी पोटनर्स जैसे निवेशकों को बेची है। इससे समूह की कंपनियों के शेयरों में सुधार हुआ है।

पहली तिमाही में समूह के मूल बुनियादी ढांचा और यूटिलिटी कारोबार का कर-पूर्व मुनाफा 20,233 करोड़ रुपये रहा है। यह कुल कर-पूर्व लाभ का 86 प्रतिशत बैठता है। इसी तरह समूह के हवाई अड्डा, हरित हाइड्रोजन और अन्य कारोबार का कर-पूर्व लाभ इस अवधि में सालाना आधार पर लगभग दोगुना होकर 1,718 करोड़ रुपये रहा है। यह कुल कर-पूर्व मुनाफे का सात प्रतिशत है। कंपनी के सीमेंट कारोबार का कर-पूर्व लाभ 54 प्रतिशत बढ़कर 1,935 करोड़ रुपये रहा ।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM