दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में खुद को गोली मारने वाले युवक की मौत
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में खुद को गोली मारने वाले युवक की मौत
Published : Sep 23, 2023, 1:46 pm IST
Updated : Sep 23, 2023, 1:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Death of a young man who shot himself in Delhi's Greater Kailash
Death of a young man who shot himself in Delhi's Greater Kailash

युवक राजनीतिक रूप से सक्रिय था और भाजपा से जुड़ा था।

New Delhi: दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में कथित तौर पर अपने निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के हथियार से कुछ दिन पहले खुद को गोली मारने वाले 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि संबंधित युवक राजनीतिक रूप से सक्रिय था और भाजपा से जुड़ा था।

उन्होंने कहा कि बुधवार को सूचना मिली कि ग्रेटर कैलाश-1 निवासी करण बंका अपने स्नानघर में फिसल गए और उनके सिर में चोट लग गई जिन्हें साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी ने बताया कि जब पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि युवक को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि युवक ने स्नानघर में खुद को गोली मार ली।

चौधरी ने बताया कि बंका के पिता ने उन्हें स्नानघर में पड़ा देखा और अस्पताल ले गए। अधिकारी ने कहा कि युवक की दाहिनी कनपटी पर गोली लगने तथा बाईं ओर गोली बाहर निकलने के निशान थे।

 बंका ने एक निजी सुरक्षा अधिकारी को काम पर रखा था। जिस हथियार से गोली मारी गई वह लाइसेंसी था और उनके पीएसओ दिनेश का था। गोली लगने के कारण शुक्रवार शाम को युवक ने दम तोड़ दिया। चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अब तक की पूछताछ से पता चला है कि बंका को पैसों की जरूरत थी और उन्होंने अपने परिचितों को अपने साथ पैसे निवेश करने की पेशकश की थी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM