दिल्ली सरकार, नगर निकाय मच्छरों को पनपने से रोकने का काम युद्धस्तर पर करें: उपराज्यपाल

खबरे |

खबरे |

दिल्ली सरकार, नगर निकाय मच्छरों को पनपने से रोकने का काम युद्धस्तर पर करें: उपराज्यपाल
Published : Oct 23, 2023, 5:51 pm IST
Updated : Oct 23, 2023, 5:51 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों तथा उसके कारण अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को ‘चिंताजनक’ बताया।

New Delhi: उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सोमवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली सरकार को समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मच्छरों को पनपने से रोकने का काम युद्धस्तर पर करने का निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों तथा उसके कारण अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या को ‘चिंताजनक’ बताया।

सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ तापमान में गिरावट के बाद भी दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामले और उसके कारण अस्पतालों में तेजी से हो रही मरीजों की भर्ती चिंताजनक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(मैंने) मुख्य सचिव, एनडीएमसी अध्यक्ष, एमसीडी आयुक्त तथा दिल्ली सरकार के सचिव (स्वास्थ्य) से बातचीत कर उन्हें समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और मच्छरों को पनपने से रोकने का काम युद्धस्तर पर करने को कहा है।’’ उन्होंने लोगों से जरूरी एहतियाती कदम उठाने की अपील की।

उपराज्यपाल ने लिखा, ‘‘(मैंने) उनसे (शीर्ष अधिकारियों से) डिस्पेंसरियों और अस्पतालों में सुमुचित सुविधाएं पक्की कर लेने को भी कहा है। मैं लोगों से सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाने की अपील करता हूं।’’

सक्सेना के सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में पूछे जाने पर महापौर शैली ओबरॉय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थिति का जायजा लेने के लिए शीघ्र ही संबंधित विभागों की उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM