दिल्ली : सुबह आसमान में बादल छाए रहे, बारिश के आसार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली : सुबह आसमान में बादल छाए रहे, बारिश के आसार
Published : Jan 24, 2023, 11:47 am IST
Updated : Jan 24, 2023, 11:47 am IST
SHARE ARTICLE
Delhi: Cloudy sky in the morning, chances of rain
Delhi: Cloudy sky in the morning, chances of rain

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर...

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में बारिश होने के आसार जताए हैं।

आईएमडी के मुताबिक, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री ऊपर और इस महीने में अब तक का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान है।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पिछले चार साल में इस महीने में दर्ज सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान था।

विभाग ने आसमान में छाए बादलों को रात में ठंड में कमी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि बादल दिन में गर्मी को रोक लेते हैं, जिससे रात का तापमान सामान्य से ऊपर रहता है। हालांकि, वे सूर्य की रोशनी को धरती पर पहुंचने से भी रोकते हैं, जिससे दिन के तापमान में कमी आती है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली में मंगलवार से लेकर बृहस्पतिवार तक हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM