महापौर, उप महापौर को चुने बिना एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित

खबरे |

खबरे |

महापौर, उप महापौर को चुने बिना एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित
Published : Jan 24, 2023, 6:04 pm IST
Updated : Jan 24, 2023, 6:04 pm IST
SHARE ARTICLE
MCD House proceedings adjourned without electing mayor, deputy mayor
MCD House proceedings adjourned without electing mayor, deputy mayor

‘एल्डरमैन’ और निर्वाचित पार्षदों की शपथ के बाद, सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।

New Delhi :  कुछ पार्षदों के हंगामे के बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की कार्यवाही मंगलवार को महापौर और उप महापौर का चुनाव कराए बिना स्थगित कर दी गई।

‘एल्डरमैन’ और निर्वाचित पार्षदों की शपथ के बाद, सदन की कार्यवाही को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षदों ने सदन में ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारे लगाये और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा पार्षद उस बेंच की ओर गए, जहां आप पार्षद बैठे थे और नारेबाजी की, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया।

एमसीडी के 250 सदस्यीय सदन की बैठक में मंगलवार को निर्वाचित प्रतिनिधियों से पहले उपराज्यपाल द्वारा मनोनीत सदस्यों ने शपथ ली। इस दौरान आप पार्षदों ने ‘शेम (शर्म करो), शेम (शर्म करो)’ के नारे लगाए। वहीं, मनोनीत सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद ‘‘जय श्री राम’’ और ‘‘भारत माता की जय’’ के नारे लगाए।

इसके बाद दोनों दलों के कुछ पार्षदों के बीच सदन के एक गलियारे में तीखी नोकझोंक हुई। पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा, ‘‘सदन की कार्यवाही इस तरह नहीं चल सकती...सदन की कार्यवाही को अगली तारीख तक के लिए स्थगित किया जाता है।’’ एमसीडी सदन की छह जनवरी को हुई पिछली बैठक के दौरान हुई अव्यवस्था की पुनरावृत्ति से बचने के लिए सदन कक्ष, सिविक सेंटर परिसर में भारी सुरक्षा तैनाती थी।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM