आबकारी विभाग ने पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर, डाबरी से शराब की 432 बोतल कीं बरामद

खबरे |

खबरे |

आबकारी विभाग ने पश्चिमी दिल्ली के बिंदापुर, डाबरी से शराब की 432 बोतल कीं बरामद
Published : Jun 24, 2023, 10:16 am IST
Updated : Jun 24, 2023, 10:16 am IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

शराब की इस अवैध आपूर्ति में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

New Delhi:  दिल्ली आबकारी विभाग ने शुक्रवार को बिंदापुर और डाबरी में दो अलग-अलग स्थानों से शराब की 432 बोतल बरामद कीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबकि, द्वारका पुलिस जिले में दो स्थानों पर भारी मात्रा में शराब की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक टीम ने डाबरी और बिंदापुर इलाकों में संदिग्ध स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। उन्होंने बताया कि परिसर में रह रहे लोगों ने खुद को सात घंटे तक अंदर बंद रखा और दरवाजा नहीं खोला।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शराब की विभिन्न ब्रांड की 432 बोतल बरामद की गईं। उन्होंने कहा कि शराब की इस अवैध आपूर्ति में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM