कांग्रेस को कोसने के बजाय प्रधानमंत्री को भाजपा के कुशासन के बारे में बोलना चाहिए : खरगे

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस को कोसने के बजाय प्रधानमंत्री को भाजपा के कुशासन के बारे में बोलना चाहिए : खरगे
Published : Nov 24, 2022, 3:58 pm IST
Updated : Nov 24, 2022, 3:58 pm IST
SHARE ARTICLE
PM should speak about BJP's misrule instead of bashing Congress: Kharge
PM should speak about BJP's misrule instead of bashing Congress: Kharge

खरगे ने गुरूवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे (कांग्रेस को) कोसने के बजाय प्रधानमंत्री को राज्य में भाजपा के ‘‘कुशासन’’ के बारे में बोलना चाहिए।

 New Delhi : गुजरात में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस की आलोचना किये जाने को लेकर विपक्षी दल के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उसे (कांग्रेस को) कोसने के बजाय प्रधानमंत्री को राज्य में भाजपा के ‘‘कुशासन’’ के बारे में बोलना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय की महिला द्रौपदी मुर्मू का समर्थन नहीं करने को लेकर बुधवार को कांग्रेस को घेरने की कोशिश की थी। उन्होंने विपक्षी दल पर गुजरात में उसके शासन के दौरान वोट बैंक की राजनीति, भाई-भतीजावाद, संप्रदायवाद और ‘‘असामाजिक तत्वों’’ का समर्थन करने का आरोप लगाया था।

खरगे ने प्रधानमंत्री पर पलटवार करते हुए एक ट्वीट में कहा,‘‘नरेंद्र मोदी जी, कांग्रेस को कोसने के बजाय भाजपा के कुशासन पर बोलिये!’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘गुजरात के बच्चों का भविष्य क्यों बिगाड़ा? क्यों कुपोषित, कम वजन वाले बच्चों के मामले में गुजरात 30 राज्यों में 29वें स्थान पर है? क्यों शिशु मृत्यु दर में राज्य 19वें स्थान पर है?’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘27 वर्षों का हिसाब दीजिए, गुजरात जवाब मांगता है।’’

राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जिसके तहत एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। कुल 1,621 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM