Delhi Fire News: अलीपुर इलाके में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं

खबरे |

खबरे |

Delhi Fire News: अलीपुर इलाके में गोदाम में लगी आग, कोई हताहत नहीं
Published : Mar 25, 2024, 1:20 pm IST
Updated : Mar 25, 2024, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Fire News Fire breaks out in warehouse in Alipur area, no casualties
Delhi Fire News Fire breaks out in warehouse in Alipur area, no casualties

आग की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं।

Delhi Fire News: बाहरी दिल्ली के बुद्धपुर अलीपुर इलाके में तेल के एक गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि इमारत के अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 6.15 बजे कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली और दमकल की कुल 34 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया।

अधिकारी ने कहा, "जब तक आग बुझाने का काम शुरू हुआ, तब तक आग तेल गोदाम और बगल की एक इमारत तक फैल गई थी, जिसमें व्हर्लपूल कंपनी का गोदाम स्थित है।"

तेल जलने से गोदाम से काला धुआं निकलने लगा। आग की घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने बताया कि गोदाम के अंदर काम कर रहे लोग समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे।

पुलिस ने कहा कि यह बहुत बड़ा क्षेत्र है और अग्निशमन अभियान जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

(For more news apart from Delhi Fire News Fire breaks out in warehouse in Alipur area, no casualties, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM

ਭੱਜ ਕੇ Marriage ਕਰਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਜੋੜਿਆਂ ਨੂੰ HighCourt ਦਾ ਜਵਾਬ,ਪਹਿਲਾ Police ਕੋਲ ਜਾਓ ਸਿੱਧਾ ਨਹੀਂ ਆ ਸਕਦੇ !

09 Jan 2025 6:01 PM

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: Oyo ਨੇ Unmarried Couples ਦੀ Hotel's 'ਚ Entry ਕੀਤੀ Ban, ਬਦਲ ਦਿੱਤੇ ਨਿਯਮ ਆਪਣੀ ਛਵੀ ਸੁਧਾਰਨਾ

09 Jan 2025 5:59 PM