सीएम अरविंद केजरीवाल ने शरद पवार से की मुलाकात, केंद्र के खिलाफ अध्यादेश पर मांगा समर्थन

खबरे |

खबरे |

सीएम अरविंद केजरीवाल ने शरद पवार से की मुलाकात, केंद्र के खिलाफ अध्यादेश पर मांगा समर्थन
Published : May 25, 2023, 5:19 pm IST
Updated : May 25, 2023, 5:19 pm IST
SHARE ARTICLE
CM Arvind Kejriwal meets Sharad Pawar
CM Arvind Kejriwal meets Sharad Pawar

CM केजरीवाल दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं।

मुंबई: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की और केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा.   इस मौके पर अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा भी मौजूद थे. उन्होंने वाई बी चव्हाण सेंटर में पवार से मुलाकात की। बता दें कि CM केजरीवाल दो दिवसीय मुंबई दौरे पर हैं।

आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से उनके बांद्रा स्थित आवास पर मुलाकात की। बैठक के दौरान, उन्होंने दिल्ली में सेवाओं को नियंत्रित करने के लिए भाजपा शासित केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप की लड़ाई के लिए उनका समर्थन मांगा।

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आप की लड़ाई का समर्थन करने के लिए अपने देशव्यापी दौरे के तहत केजरीवाल और मान ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की CM  ममता बनर्जी से मुलाकात की और समर्थन मांगा। 

उल्लेखनीय है कि केंद्र ने पिछले शुक्रवार को दिल्ली में 'ग्रुप-ए' के ​​अधिकारियों के तबादले और तैनाती के लिए एक प्राधिकरण गठित करने का अध्यादेश जारी किया था. 'आप' सरकार ने इस कदम को सेवाओं के नियमन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन करार दिया है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM