Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 प्रतिशत मतदान

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: दिल्ली में 11 बजे तक 21.69 % मतदान
Published : May 25, 2024, 12:43 pm IST
Updated : May 25, 2024, 12:43 pm IST
SHARE ARTICLE
Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting 21.69 percent voting till 11 am in Delhi
Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting 21.69 percent voting till 11 am in Delhi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की।

Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting:  लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात संसदीय सीट पर शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 21.69 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि 11 बजे तक सबसे अधिक 24.49 प्रतिशत मतदान उत्तर पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में हुआ, जबकि चांदनी चौक में सबसे कम 18.55 प्रतिशत मतदान हुआ। 

सुबह-सुबह मतदान करने वालों में केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली की मंत्री आतिशी, पूर्वी दिल्ली के निवर्तमान सांसद गौतम गंभीर और विभिन्न दलों के उम्मीदवार शामिल रहे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपना वोट डाला।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मतदान किया और लोगों से मतदान करने की अपील की। केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं सभी मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूं कि वोट जरूर डालकर आएं। अपने परिवार, सगे-सम्बंधियों और मित्रों से भी वोट करने के लिए कहें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए होगा। मतदान केंद्र पर जाइए और अपने वोट से बता दीजिए कि भारत में जनतंत्र है और जनतंत्र ही रहेगा।’’

मौसम विभाग ने दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। दिल्ली चुनाव निकाय ने कहा है कि उसने भीषण गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है।

Punjab Weather Update News: पंजाब में अभी और बढ़ेगी गर्मी, 47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा!

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में नयी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। वे सुबह करीब साढ़े नौ बजे निर्माण भवन के मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, उनके पुत्र रेहान राजीव वाद्रा और पुत्री मिराया वाद्रा ने भी मतदान किया।

बता दे कि  82 लाख पुरुषों, 69 लाख महिलाओं और 1,228 ट्रांसजेंडर समेत कुल 1.52 करोड़ मतदाता सात निर्वाचन क्षेत्रों में 13,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पात्र हैं। इस बार शहर में 2.52 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे।

भाजपा को 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीट पर भारी अंतर से जीत मिली थी और उसका लगातार तीसरी बार सभी सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य है।

Anasuya Sengupta News: अनसूया सेनगुप्ता ने कान्स में रचा इतिहास, बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनी

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत ‘आप’ चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। यह दिल्ली में पहला ऐसा लोकसभा चुनाव है जिसमें ‘आप’ और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं।

(For more news apart from Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting 21.69 percent voting till 11 am in Delhi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Tags: delhi news

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Pahalgam Attack को लेकर चंडीगढ़ के लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया गुस्सा, बेगुनाहों की मौत पर दिखे दिल के घाव

25 Apr 2025 5:52 PM

Pahalgam Terror Attack News: आतंकी हमले के बाद स्थानीय लोगों ने कैमरे के सामने रखी अपनी बात

25 Apr 2025 5:50 PM

"हम आतंकवादियों को जमीन में गाड़ देंगे" - पहलगाम हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चेतावनी

24 Apr 2025 6:46 PM

बड़ी खबर: पाकिस्तान सेना ने BSF जवान को किया गिरफ्तार, 30 मीटर सीमा पार कर गया था, देखें LIVE

24 Apr 2025 6:44 PM

पहलगाम हमले के आतंकियों का वीडियो आया सामने, बर्फ में चलते हुए वीडियो भी आया सामने

24 Apr 2025 6:43 PM

बेअदबी के मामले में न्याय और जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए राष्ट्रीय मोर्चा शुरू-Jagtar Singh Hawara

21 Apr 2025 6:01 PM