मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई गई दो आदिवासी महिलाओं के परिजनों से स्वाति मालीवाल ने की मुलाकात

खबरे |

खबरे |

मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई गई दो आदिवासी महिलाओं के परिजनों से स्वाति मालीवाल ने की मुलाकात
Published : Jul 25, 2023, 4:47 pm IST
Updated : Jul 25, 2023, 4:47 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

मालीवाल ने उन दोनों पीड़िताओं की मां और पति से मुलाकात की जिन्हें निर्वस्त्र घुमाया गया और छेड़छाड़ की गई।

New Delhi: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने मणिपुर में भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाई गई दो आदिवासी महिलाओं के परिजनों से मंगलवार को मुलाकात की और उन्होंने कहा कि पीड़िताओं को अभी तक न तो राज्य सरकार से कोई मुआवजा मिला है और न ही उनकी 'काउंसलिंग' की गई है।

डीसीडब्ल्यू ने एक बयान में कहा कि मालीवाल ने आयोग की सदस्य वंदना सिंह के साथ सोमवार को मणिपुर के चुराचांदपुर की यात्रा की और यौन उत्पीड़न की शिकार पीड़ित महिलाओं की मां और पति से मुलाकात की।

उन्होंने चुराचांदपुर, मोइरांग और इंफाल जिलों की यात्रा की और राहत शिविरों का दौरा कर हिंसा प्रभावित लोगों से बातचीत की। पैनल ने आरोप लगाया कि मणिपुर सरकार ने मालीवाल को यात्रा या हिंसा से प्रभावितों से मिलने में कोई सहायता नहीं दी।

मालीवाल ने उन दोनों पीड़िताओं की मां और पति से मुलाकात की जिन्हें निर्वस्त्र घुमाया गया और छेड़छाड़ की गई। इनमें से एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया गया।

बयान में कहा गया है कि सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई महिला की मां ने अपने बेटे और पति को भी खो दिया। इसके अनुसार उन्होंने पीड़िता को यौन उत्पीड़न से बचाने क प्रयास किया था।

वहीं, पीड़ित दूसरी महिला पूर्व सैनिक की पत्नी है। उसके पति असम रेजिमेंट में सूबेदार के रूप में कार्यरत थे और करगिल युद्ध में भी हिस्सा लिया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता गहरे सदमे में हैं और उस दिन के भयावह पल अब भी उनके जहन में हैं।

डीसीडब्ल्यू ने आरोप लगाया, ‘‘परिजनों को अभी तक सरकार से कोई काउंसिलिंग, कानूनी सहायता और मुआवजा नहीं मिला है। वे इस मामले में पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से भी नाराज हैं।’’

मालीवाल ने कहा, ‘‘वायरल वीडियो ने मुझे अंदर तक झकझोर दिया और मैं हर कीमत पर बचे लोगों से मिलना चाहती थी। मुझे स्थानीय लोगों ने बताया कि बचे हुए लोगों के परिवारों से मिलने के लिए यात्रा करना बहुत मुश्किल है। फिर भी मैंने भारी गोलीबारी के बीच बिना सुरक्षा के वहां जाने का फैसला किया और उनसे मिलने में कामयाब रही।’’

अपनी मांग को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गृह मंत्री अमित शाह और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ तत्काल मणिपुर का दौरा करना चाहिए।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM