आज का इतिहास : 25 नवंबर की तारीख इतिहास में कई प्रमुख घटनाओं के लिए दर्ज हैं

खबरे |

खबरे |

आज का इतिहास : 25 नवंबर की तारीख इतिहास में कई प्रमुख घटनाओं के लिए दर्ज हैं
Published : Nov 25, 2022, 12:47 pm IST
Updated : Nov 25, 2022, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Today's History: The date of November 25 is recorded for many major events in history.
Today's History: The date of November 25 is recorded for many major events in history.

25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था। देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में...

 New Delhi :  इतिहास में 25 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत की एक बड़ी महत्वपूर्ण घटना के साथ दर्ज है। 25 नवंबर 1949 को संविधान सभा की आख़िरी बैठक में बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने समापन भाषण दिया था।

यहां यह उल्लेखनीय है कि बाबा साहब ने उस समय जिन चुनौतियों को राष्ट्र निर्माण में बाधक करार दिया था, वह आज भी उतनी ही विकरालता के साथ देश के सामने मौजूद हैं। यह उनकी दूरदर्शिता ही थी कि वह संविधान सभा के आख़िरी भाषण में आर्थिक और सामाजिक गैरबराबरी के ख़ात्मे को राष्ट्रीय एजेंडे के रूप में सामने लाए।

देश दुनिया के इतिहास में 25 नवंबर की तारीख में अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1741 : रूस की महारानी एलिजाबेथ ने इंपीरियल रशियन गार्ड्स की मदद से तख्ता पलट कर सेंट पीटर्सबर्ग की सत्ता पर कब्जा जमाया।

1538 : भारत पहुंचा तुर्की का नौसैन्य अभियान पुर्तगाल का बेड़ा पहुंचने के बाद वापस लौट गया।

1866 : इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867 : अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1948 : भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना।

1949 : संविधान के निर्माता बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने संविधान सभा में ऐतिहासिक भाषण दिया

1952 : पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान का जन्म। राजनीति में आने से पहले वह देश की क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में खासे लोकप्रिय हुए और देश को 1992 में विश्व कप में विजय दिलाई।

1960 : टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1975 : सूरीनाम को हालैंड से आजादी मिली।

2001 : पाकिस्तान की प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पांच दिन की यात्रा पर भारत पहुंचीं।

2016 : क्यूबा के राजनेता फिदेल कास्त्रो का 90 वर्ष की आयु में निधन। कास्रो को लातिन अमेरिका में कम्युनिस्ट क्रांति के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।

2018 : यूरोपीय यूनियन के नेताओं ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) छोड़ने पर हामी भरी।

2019 : लूई विटॉन कंपनी ने प्रसिद्ध आभूषण कंपनी टिफनी एंड कंपनी को 16 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा ।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM