BJP का आरोप- केजरीवाल ने बंगले की साज-सज्जा पर खर्च किए 45 करोड़ रुपये, आप ने दिया जवाब..

खबरे |

खबरे |

BJP का आरोप- केजरीवाल ने बंगले की साज-सज्जा पर खर्च किए 45 करोड़ रुपये, आप ने दिया जवाब..
Published : Apr 26, 2023, 12:58 pm IST
Updated : Apr 26, 2023, 12:58 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP's allegation- Kejriwal spent Rs 45 crore on the decoration of the bungalow
BJP's allegation- Kejriwal spent Rs 45 crore on the decoration of the bungalow

भाजपा ने  कहा कि वे घर नहीं, शीश महल में रहते हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

New Delhi: भाजपा ने बुधवार को दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले की साज-सज्जा पर 45 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि बंगले की साज-सज्जा पर इतनी बड़ी रकम खर्च किया जाना आप के संस्थापक के वैचारिक ‘नवीनीकरण’ का संकेत है, जिन्होंने राजनीति में कदम रखने के दौरान ईमानदारी और सादगी को बढ़ावा देने का वादा किया था। 

भाजपा ने  कहा कि वे घर नहीं, शीश महल में रहते हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘महाराजा’ करार दिया। पात्रा ने कहा कि बंगले के लिए ‘उत्कृष्ट’ उत्पादों के चयन और ‘आलीशान एवं आरामदायक जीवन की लालसा’ के लिए राजा-महाराजा भी केजरीवाल के आगे सिर झुकाएंगे। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने इस खबर को दबाने के लिए मीडिया संस्थानों को 20 करोड़ से 50 करोड़ रुपये तक की पेशकश की थी, लेकिन समाचार चैनलों और अखबार ने उनकी पेशकश ठुकरा दी।

पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केजरीवाल के बंगले के लिए खरीदे गए आठ पर्दों में से एक की कीमत 7.94 लाख रुपये से अधिक थी, जबकि इनमें से सबसे सस्ता पर्दा 3.57 लाख रुपये का था।

भाजपा प्रवक्ता ने दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि बंगले के लिए 1.15 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का संगमरमर वियतनाम से लाया गया था, जबकि चार करोड़ रुपये पूर्व-निर्मित लकड़ी की दीवारों पर खर्च किए गए थे।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसे महाराजा की कहानी है, जो ‘बेशर्म’ है। पात्रा की इस टिप्पणी को केजरीवाल द्वारा दिल्ली विधानसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हाल में किए गए हमले के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। केजरीवाल ने विधानसभा में एक महाराजा की कहानी सुनाकर प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया था।

पात्रा ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ बंगले की साज-सज्जा का मामला नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा और उसके नेताओं की मानसिकता के नवीनीकरण का भी संकेत है।

संवाददाता सम्मेलन में पात्रा ने केजरीवाल द्वारा उनके राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों में दिए गए भाषण भी चलाए, जिनमें मुख्यमंत्री को नेताओं को मिलने वाले बड़े बंगलों व अन्य सुविधाओं के खिलाफ बोलते सुना जा सकता है। एक भाषण में केजरीवाल यह रहते सुनाई दे रहे हैं कि उनके पास चार-पांच कमरों का घर है और उन्हें इससे बड़े घर की जरूरत नहीं है। पात्रा ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संजोयक केजरीवाल से एक संवाददाता सम्मेलन बुलाने और सभी सवालों के जवाब देने की मांग की।

आम आदमी पार्टी ने दिया जवाब

वहीं इन आरोपों पर आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया है। संजय सिंह ने बुधवार को कहा- प्रधानमंत्री का घर ठीक करने में 500 करोड़ रुपए लगे। 8400 करोड़ का जहाज खरीदा गया। PM 12 करोड़ की कार से चलते हैं। सवा लाख रुपए के पेन से लिखते हैं। 10 लाख का सूट और 1.6 लाख का चश्मा पहनते हैं। इस पर तो भाजपा ने सवाल नहीं उठाया।

 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM