Weather Update मानसून आने से पहले बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट

खबरे |

खबरे |

Weather Update मानसून आने से पहले बदला मौसम, अगले 7 दिनों तक बारिश का अलर्ट
Published : Jun 26, 2024, 1:56 pm IST
Updated : Jun 26, 2024, 1:56 pm IST
SHARE ARTICLE
Weather changed before monsoon, rain alert for next 7 days news in hindi
Weather changed before monsoon, rain alert for next 7 days news in hindi

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। भीषण गर्मी से राहत का समय आ गया है।

Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक-दो दिनों में मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में प्रवेश करने वाला है। हालांकि पंजाब में मौसम पहले से ही बदला हुआ है। आज सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में घने बादल छाये हुए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर है। भीषण गर्मी से राहत का समय आ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार दोपहर बाद बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। अगले 7 दिनों तक मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, जिससे पारा गिरेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहेगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया है और तेज हवाओं के साथ धूल भरी हवाएं और बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 26 जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। यहां तेज आंधी के साथ भारी बारिश की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 27 जून से 2 जुलाई तक रोजाना अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट आएगी और 7 दिनों तक बारिश और तूफान की संभावना है। मौसम में यह अचानक बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून पहुंच चुका है और जल्द ही इसका असर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा।

अगले 48 घंटों में मानसून एनसीआर समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेगा। इस समय लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से पारे में गिरावट दर्ज की गई है और यह 41 डिग्री के आसपास बना हुआ है। माना जा रहा है कि 30 जून से ही मानसून एनसीआर में दस्तक देगा। लेकिन इसके कुछ दिन पहले आने से लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है।

(For More News Apart from Weather changed before monsoon, rain 7 days News In Hindi , Stay Tuned To Rozana Spokesman)

Location: India, Delhi, Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM