Pooja Khedkar Case: बर्खास्त 'ट्रनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली HC से बड़ी राहत, गिरफ्तारी 7 दिन के लिए टली

खबरे |

खबरे |

Pooja Khedkar Case: बर्खास्त 'ट्रनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली HC से बड़ी राहत, गिरफ्तारी 7 दिन के लिए टली
Published : Sep 26, 2024, 5:22 pm IST
Updated : Sep 26, 2024, 5:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Pooja Khedkar Case: Big relief to dismissed 'trannie IAS' Pooja Khedkar from Delhi HC, arrest postponed for 7 days
Pooja Khedkar Case: Big relief to dismissed 'trannie IAS' Pooja Khedkar from Delhi HC, arrest postponed for 7 days

. पूजा ने 15 दिन का समय मांगा था लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक हफ्ते का समय दिया है.

Pooja Khedkar Case: महाराष्ट्र की बर्खास्त आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेडकर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गुरुवार 26 सितंबर को पूजा खेलकर की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक 4 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. 

दरअसल, पूजा के मामले पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है. पूजा खेलकर की गिरफ्तारी से राहत आज खत्म हो रही है. पूजा ने 15 दिन का समय मांगा था लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक हफ्ते का समय दिया है. अब उन्हें अगले 7 दिनों तक गिरफ्तार नहीं किया जाएगा.

पूजा खेलकर को गिरफ्तारी से आंशिक राहत

दरअसल, पूजा खेलकर ने दस्तावेज जमा करने के लिए कोर्ट से समय मांगा था. कोर्ट ने उनकी अपील आंशिक रूप से स्वीकार कर ली. कोर्ट ने पूजा को 7 दिन की गिरफ्तारी से राहत दी है. इस बीच उनके वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पूजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, इसलिए उन पर ये आरोप लगाए गए हैं. पूरी मीडिया का फोकस पूजा खेलकर पर है. ऐसे में वह काफी दबाव में हैं. वह कहीं नहीं गई हैं और पुणे में ही हैं.

पूजा खेलकर पर क्या है आरोप?

पूजा खेलकर 2023 बैच की प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी थीं। उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 841वीं रैंक हासिल की। जून 2024 से उनकी ट्रेनिंग लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में चल रही थी। पूजा पर आरक्षण का लाभ लेने के लिए यूपीएससी को अपने बारे में गलत जानकारी देने का आरोप है।

उन्होंने यूपीएससी की नौकरी के लिए ओबीसी उम्मीदवारों और विकलांग व्यक्तियों के लिए रियायती नियमों का लाभ उठाया। तब पता चला कि उनके पिता (जो महाराष्ट्र सरकार के पूर्व अधिकारी थे) के पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति थी. वह नॉन-क्रीमी लेयर ओबीसी कोटे के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं थे।

(For more news apart from Pooja Khedkar Case: Big relief to dismissed 'trannie IAS' Pooja Khedkar from Delhi HC, arrest postponed for 7 days, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM