चीन-पाकिस्तान मिलकर आज नहीं तो कल भारत पर हमला कर सकते हैं: राहुल गांधी

खबरे |

खबरे |

चीन-पाकिस्तान मिलकर आज नहीं तो कल भारत पर हमला कर सकते हैं: राहुल गांधी
Published : Dec 26, 2022, 11:11 am IST
Updated : Dec 26, 2022, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
China-Pakistan together can attack India if not today: Rahul Gandhi
China-Pakistan together can attack India if not today: Rahul Gandhi

राहुल ने पांच मिनट के वीडियो में कहा, ‘‘चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यदि युद्ध छिड़ा तो एक से नहीं, दोनों से होगा। देश को बहुत बड़ा झटका लगेगा।

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि चीन और पाकिस्तान दोनों भारत के खिलाफ एकजुट हैं और देर-सबेर साथ मिलकर देश पर हमला कर सकते हैं। पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत के दौरान गांधी ने कहा कि भारत ‘‘बेहद नाजुक’’ स्थिति में है और उसे अभी कदम उठाना चाहिए अन्यथा उसे ‘‘भारी झटका’’ लगेगा। राहुल ने रविवार को यूट्यूब के अपने चैनल पर इस बातचीत को साझा किया।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि गलवान और डोकलाम में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़पें आपस में जुड़ी हुई थीं और पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत पर हमला करने की चीन की रणनीति का हिस्सा थीं, ऐसा देश जिसके साथ अब उसके आर्थिक संबंध भी हैं।

राहुल ने पांच मिनट के वीडियो में कहा, ‘‘चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं और यदि युद्ध छिड़ा तो एक से नहीं, दोनों से होगा। देश को बहुत बड़ा झटका लगेगा। भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे देश में अशांति है, लड़ाई है, भ्रम है, घृणा है। हमारी मानसिकता अभी भी ढाई मोर्चों पर युद्ध की है। हमारी मानसिकता न तो संयुक्त अभियानगत संचालन की है और न ही साइबर युद्ध की।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भारत अब बेहद नाजुक स्थिति में है। चीन और पाकिस्तान दोनों हमें ‘चकित’ करने की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए मैं दोहराता रहता हूं कि सरकार चुप नहीं बैठ सकती।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को देश को बताना चाहिए कि सीमा पर क्या हुआ है। राहुल ने कहा, ‘‘हमें जो भी कदम उठाना है, हमें अभी से शुरू करना होगा। दरअसल, हमें पांच साल पहले कार्रवाई करनी चाहिए थी, जो हमने नहीं की। अगर हम जल्द कार्रवाई नहीं करेंगे तो देश को नुकसान होगा।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM