सोना 185 रुपये टूटा, तो चांदी 798 रुपये तक फिसली

खबरे |

खबरे |

सोना 185 रुपये टूटा, तो चांदी 798 रुपये तक फिसली
Published : Feb 27, 2023, 4:32 pm IST
Updated : Feb 27, 2023, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Gold fell by Rs 185, while silver slipped to Rs 798.
Gold fell by Rs 185, while silver slipped to Rs 798.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

New Delhi: वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 185 रुपये की गिरावट के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,705 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 798 रुपये लुढ़ककर 63,227 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 185 रुपये नुकसान के साथ 55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,811 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी गिरावट के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘हाल में उच्च मुद्रास्फीति के कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा वर्ष की पहली छमाही में ब्याज दरों में वृद्धि जारी रखे जाने की संभावनाओं के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमतें सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में दो माह के अपने सबसे निचले स्तर तक चली गईं।’’ 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM