अडाणी मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया : आप

खबरे |

खबरे |

अडाणी मुद्दे से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया : आप
Published : Feb 27, 2023, 6:27 pm IST
Updated : Feb 27, 2023, 6:27 pm IST
SHARE ARTICLE
Sisodia arrested to divert attention from Adani issue: AAP
Sisodia arrested to divert attention from Adani issue: AAP

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने उन नेताओं को परेशान करना शुरू कर दिया है, जो अडाणी मामले की जेपीसी जांच की मांग कर रहे थे।

New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी ‘‘भाजपा की तानाशाही के अलावा और कुछ नहीं’’ है। सिंह ने कहा कि अडाणी मामले में लोगों का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।

सिंह ने कहा, ‘‘गरीब बच्चों के कल्याण के लिए जी तोड़ मेहनत करने वाले नेता को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। मनीष सिसोदिया के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। अडाणी को लेकर मचे हंगामे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।’’

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उन नेताओं और उनकी पार्टियों को ‘‘परेशान’’ कर रही है, जिन्होंने अडाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग की थी।

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने उन नेताओं को परेशान करना शुरू कर दिया है, जो अडाणी मामले की जेपीसी जांच की मांग कर रहे थे। सीबीआई, सेबी, आयकर विभाग सब खामोश हैं। एक तरफ अडाणी हैं, जो करोड़ों रुपये की हेराफेरी कर रहे हैं और बिना किसी जांच के खुलेआम घूम रहे हैं तथा दूसरी तरफ वे एक ऐसे नेता को गिरफ्तार कर रहे हैं, जो समर्पित रूप से काम कर रहे हैं।’’

अमेरिका की ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ ने अडाणी समूह की कंपनियों पर शेयर कीमतों में हेराफेरी करने के आरोप लगाए थे। अडाणी समूह ने आरोपों को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है।

सिंह ने दावा किया कि भाजपा आप की उपलब्धियों और लोकप्रियता से ‘ईर्ष्या’ करती है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा आम आदमी पार्टी की उपलब्धियों और बढ़ती लोकप्रियता से जलती है...मैंने कल कहा था कि यह तानाशाही की पराकाष्ठा है और मैं उस बयान को दोहराता हूं। लेकिन लोग सब कुछ देख रहे हैं और वे न्याय सुनिश्चित करेंगे। यह तानाशाही है। जल्द इस तानाशाही का अंत होगा।’’

उन्होंने कहा कि आप आंदोलन से पैदा हुई है और इसके नेता जेल जाने से नहीं डरते। दिल्ली पुलिस पर हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आप के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के लिए पुलिसकर्मियों को आप कार्यालय के भीतर भेजा गया।

सिंह ने आरोप लगाया, ‘‘पुलिसकर्मी हमारे पार्टी कार्यालय के अंदर आए और हमारे कार्यकर्ताओं तथा नेताओं को हिरासत में ले लिया। यह भाजपा की तानाशाही की पराकाष्ठा है। दिल्ली पुलिस और तमाम केंद्रीय एजेंसियां भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं।’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM