Fire Incident in Delhi:दिल्ली की दो अलग-अलग दुकानों में लगी आग, मची अफरातफरी

खबरे |

खबरे |

Fire Incident in Delhi:दिल्ली की दो अलग-अलग दुकानों में लगी आग, मची अफरातफरी
Published : Apr 27, 2023, 1:42 pm IST
Updated : Apr 27, 2023, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
Representative Pic
Representative Pic

आग लगने की दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में एक टायर की दुकान पर हुई।

New Delhi: दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं जिनमें दुकानें जल गईं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, पहली घटना पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके की है जहां सुबह करीब पौने आठ बजे एक दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कुल 10 गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल, आग बुझाने का काम जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की दूसरी घटना उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में एक टायर की दुकान पर हुई। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को सुबह आठ बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर सुबह नौ बजकर 20 मिनट तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM