Delhi Baby Hospital Fire News: आग की घटना में मारे गए 5 नवजात बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए

खबरे |

खबरे |

Delhi Baby Hospital Fire News: आग की घटना में मारे गए 5 नवजात बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए
Published : May 27, 2024, 12:47 pm IST
Updated : May 27, 2024, 12:47 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi baby hospital fire update
Delhi baby hospital fire update

पुलिस ने बताया कि ऐसा दावा किया गया है कि एक नवजात शिशु की मौत आग लगने से कुछ घंटे पहले हो गई थी.

Delhi Baby Hospital Fire News: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने के कारण मारे गए सात में से पांच नवजात शिशुओं के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि दो अन्य शिशुओं के शव सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजन को सौंपे जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि ऐसा दावा किया गया है कि एक नवजात शिशु की मौत आग लगने से कुछ घंटे पहले हो गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही की जा सकती है।

बता दे कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लग जाने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी और पांच अन्य घायल हो गए थे। हादसा पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी केयर हॉस्पिटल में शनिवार रात 11.30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। 

Haryana School Summer Holidays News: हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा

 अस्पताल लाइसेंस की अवधि समाप्त थी

अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल लाइसेंस की अवधि समाप्त हो जाने के बावजूद अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि अस्पताल में योग्य डॉक्टर भी नहीं थे और अग्निशमन विभाग से कोई मंजूरी भी नहीं ली गई थी। पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन किची और डॉ. आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. आकाश शनिवार रात घटना के वक्त ड्यूटी पर थे।

(For more news apart from Delhi baby hospital fire update News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Tags: delhi

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM