कांग्रेस ने दिल्ली में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

खबरे |

खबरे |

कांग्रेस ने दिल्ली में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Published : Jun 27, 2023, 3:28 pm IST
Updated : Jun 27, 2023, 3:28 pm IST
SHARE ARTICLE
फोटो साभार PTI
फोटो साभार PTI

अनिल कुमार ने कहा, ‘‘यह बढ़ोतरी दिल्ली की जनता के हितों के खिलाफ है।

New Delhi: कांग्रेस की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली खरीद समायोजन लागत (पीपीएसी) में बढ़ोतरी को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के निकट हुए इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पीपीएसी में बढ़ोतरी वापस लेने की मांग की। उन्होंने ‘केजरीवाल इस्तीफा दो’ के नारे भी लगाए।

अनिल कुमार ने कहा, ‘‘यह बढ़ोतरी दिल्ली की जनता के हितों के खिलाफ है। इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। दिल्ली के लोग इस भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

पीपीएसी में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली में प्रति माह 200 से 600 यूनिट तक बिजली की खपत पर बिजली बिल में 265 रुपये की वृद्धि हो जाएगी।. दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने सोमवार को पीपीएसी में बढ़ोतरी के लिए केंद्र के "कुप्रबंधन" को जिम्मेदार ठहराया था। दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दावा किया था कि यह आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और बिजली वितरण कंपनियों के बीच "मिलीभगत" का नतीजा है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM