दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या
Published : Sep 27, 2023, 4:48 pm IST
Updated : Sep 27, 2023, 4:49 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह इलाके के जी-4 ब्लॉक में हुई।

New Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में चोरी के संदेह में कुछ लोगों ने एक युवक की कथित तौर पर खंभे से बांधकर पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह इलाके के जी-4 ब्लॉक में हुई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्वी) जॉय टिर्की ने बताया कि सुंदर नगरी निवासी फल विक्रेता अब्दुल वाजिद (60) ने शिकायत दर्ज कराई कि चोरी के संदेह में कुछ लोगों द्वारा पिटाई किये जाने के बाद उनके बेटे इसार (26) की मौत हो गई।

उपायुक्त ने वाजिद के हवाले से बताया कि मंगलवार शाम जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनका बेटा बाहर पड़ा दर्द से कराह रहा है और उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे। टिर्की के अनुसार इसार ने अपने पिता को बताया कि सुबह लगभग पांच बजे कुछ युवकों ने जी-4 ब्लॉक के निकट उसे पकड़ लिया और उस पर चोरी का आरोप लगाया।

टिर्की ने वाजिद के हवाले से बताया कि इसके बाद उन्होंने इसार को एक खंभे से बांध दिया और लाठियों से उसकी पिटाई की। उन्होंने बताया कि हमलावर जी-4 ब्लॉक के निकट रहते थे।

उन्होंने कहा कि इसार का पड़ोसी आमिर उसे रिक्शे में घर ले आया और शाम लगभग सात बजे उसने दम तोड़ दिया। उपायुक्त ने कहा कि वाजिद ने पुलिस को सूचित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि पीड़ित मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसने बताया कि अपराधियों ने उसे बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके साथ मारपीट की क्योंकि वह उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसार पर हमला करने वाले लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM