Bharat Jodo Yatra : प्रधानमंत्री सिर्फ तीन घंटे के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हों: कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

Bharat Jodo Yatra : प्रधानमंत्री सिर्फ तीन घंटे के लिए ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हों: कांग्रेस
Published : Dec 27, 2022, 3:38 pm IST
Updated : Dec 27, 2022, 3:38 pm IST
SHARE ARTICLE
PM should join 'Bharat Jodo Yatra' for just three hours: Congress
PM should join 'Bharat Jodo Yatra' for just three hours: Congress

कांग्रेस ने bjp के राजनीतिक हमलों को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित हैं ...

New Delhi : कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक हमलों को लेकर कटाक्ष करते हुए मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाथ में तिरंगा लेकर इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित हैं क्योंकि ‘इससे मन के सारे विकार खत्म हो जाएंगे।’

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि सत्तापक्ष को राहुल गांधी और यात्रा को लेकर ‘झूठ फैलाने’ और आधारहीन बातें करने की बजाय अर्थव्यवस्था और रोजगार पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल गांधी यह यात्रा लोगों को जोड़ने, लोगों के मन से नफरत और ईर्ष्या मिटाने के लिए कर रहे हैं। मोदी जी से आग्रह है कि आप हाथ में तिरंगा लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में तीन घंटे इस यात्रा में चलिए। मन से सारे विकार निकल जाएंगे।’’

वल्लभ ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप अपने साथ अमित शाह जी को लाइए और उन्हें सिर्फ 15 मिनट चलवाइए, स्मृति ईरानी को पांच मिनट के लिए चलने के लिए कहिए। इतने में भी उन्हें फायदा मिलेगा।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जब हाथ में तिरंगा होगा और ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगेंगे तो आपके अंदर से नफरत, ईर्ष्या और द्वेष का भाव खत्म हो जाएगा। फिर आप लोग कंटेनर, टी-शर्ट, जूतों के बारे में बात करना छोड़ देंगे तथा यह सोचेंगे कि अर्थव्यवस्था में सुधार कैसे हो, रोजगार कैसे दिए जाएं।’’

वल्लभ ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के अन्य नेता यह कहकर अटल बिहारी वाजपेयी का रोजाना अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ जबकि इन 70 वर्षों में छह साल वाजपेयी ने सरकार का नेतृत्व किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM