एनएलजेपी अस्पताल में कोविड ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान मौजूद रहेंगे सिसोदिया

खबरे |

खबरे |

एनएलजेपी अस्पताल में कोविड ‘मॉक ड्रिल’ के दौरान मौजूद रहेंगे सिसोदिया
Published : Dec 27, 2022, 11:05 am IST
Updated : Dec 27, 2022, 11:05 am IST
SHARE ARTICLE
Sisodia to be present during Kovid 'mock drill' at NLJP Hospital
Sisodia to be present during Kovid 'mock drill' at NLJP Hospital

कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच केंद्र ने सोमवार को इस संबंध में परामर्श जारी किया था।

New Delhi : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया यहां कोविड से निपटने संबंधी तैयारियों का आकलन करने के लिए ‘मॉक ड्रिल’ किए जाने के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में मौजूद रहेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कुछ देशों में कोविड-19 मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच केंद्र ने सोमवार को इस संबंध में परामर्श जारी किया था। राष्ट्रीय राजधानी में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल जैसे दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों और निजी केंद्रों में आज यह ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित होगी।

सूत्रों ने बताया कि एलएनजेपी में मॉक ड्रिल के दौरान सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे।

सिसोदिया के पास स्वास्थ्य विभाग का प्रभार भी है। ब्रितानी काल के इस अस्पताल में 2,000 बिस्तर हैं और वह मार्च 2020 की शुरुआत में कोरोना वायरस का पहला मामला आने के बाद कोविड देखभाल केंद्र बनने वाला पहला अस्पताल था।

दिल्ली में अब तक महामारी के कुल 20,07,143 मामले आ चुके हैं और 26,521 मरीजों की मौत हो चुकी है। नवंबर के मध्य से ही संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 20 से कम और संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM