मोदी सरकार में राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार बन गई हैं ED, CBI : कांग्रेस

खबरे |

खबरे |

मोदी सरकार में राजनीतिक प्रतिशोध का हथियार बन गई हैं ED, CBI : कांग्रेस
Published : Feb 28, 2023, 10:25 am IST
Updated : Feb 28, 2023, 10:25 am IST
SHARE ARTICLE
ED, CBI have become weapons of political vendetta under Modi government: Congress
ED, CBI have become weapons of political vendetta under Modi government: Congress

उन्होंने दावा किया, "ये संस्थाएं अपना पेशेवर होने का चरित्र खो चुकी हैं।

New Delhi:  कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न का हथियार बन चुकी हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने किसी व्यक्ति या मामले का उल्लेख किये बगैर ट्वीट किया, "कांग्रेस का मानना रहा है कि मोदी सरकार में ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी संस्थाएं राजनीतिक प्रतिशोध और उत्पीड़न का हथियार बन चुकी हैं।" उन्होंने दावा किया, "ये संस्थाएं अपना पेशेवर होने का चरित्र खो चुकी हैं। विपक्षी नेताओं को चुनिंदा ढंग से निशाना बनाया जा रहा है ताकि उनकी प्रतिष्ठा खत्म की जाए।"

कांग्रेस ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अदालत ने पांच दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने सिसोदिया की गिरफ्तारी का स्वागत किया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM