शाह और नड्डा ने तेलंगाना के भाजपा नेताओं के साथ की बैठक

खबरे |

खबरे |

शाह और नड्डा ने तेलंगाना के भाजपा नेताओं के साथ की बैठक
Published : Feb 28, 2023, 4:00 pm IST
Updated : Feb 28, 2023, 4:00 pm IST
SHARE ARTICLE
Shah and Nadda hold meeting with Telangana BJP leaders
Shah and Nadda hold meeting with Telangana BJP leaders

लोकसभा सांसद कुमार राज्य में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार को निशाना बनाने के लिए एक पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मंगलवार को पार्टी की तेलंगाना इकाई के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक का मकसद इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान को धार देना था।

बैठक में हुए विचार-विमर्श के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन सूत्रों ने कहा कि यह चुनाव से संबंधित है, क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (भारत राष्ट्र समिति) और कांग्रेस ने भी अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार के अलावा केंद्र व राज्य के कई नेता बैठक में मौजूद थे।

लोकसभा सांसद कुमार राज्य में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार को निशाना बनाने के लिए एक पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह बैठक सीबीआई द्वारा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद हो रही है। भाजपा ने दावा किया है कि बीआरएस सांसद के कविता भी इस घोटाले में शामिल हैं। सीबीआई ने इस मामले में हैदराबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कविता के साथ उसके संबंध हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM