दिल्ली में कई जगहों पर यातायात जाम, यात्रियों की पुलिस से मदद का अनुरोध

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में कई जगहों पर यातायात जाम, यात्रियों की पुलिस से मदद का अनुरोध
Published : Feb 28, 2023, 3:48 pm IST
Updated : Feb 28, 2023, 3:48 pm IST
SHARE ARTICLE
Traffic jams at many places in Delhi, commuters request police for help (सांकेतिक फोटो )
Traffic jams at many places in Delhi, commuters request police for help (सांकेतिक फोटो )

उत्तरी दिल्ली का चंदगी राम अखाड़ा इलाका पूरी तरह से जाम है।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को यातायात जाम की सूचना सामने आईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि उसे मंगलवार को अब तक शहर के विभिन्न इलाकों से यातायात दिक्कतों संबंधी 12 कॉल प्राप्त हुई जिनमें झंडेवालान, एसपी मार्ग, छतरपुर, दुर्गापुरी, रोहिणी सेक्टर-24, करोल बाग, महावीर एन्क्लेव, कड़कड़ी मोड़ और वसुंधरा एन्क्लेव शामिल हैं।

पेशे से वकील रोहित तोमर ने कहा कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर के पास से अक्षरधाम तक सुबह के समय काफी यातायात था। उन्होंने कहा कि दोपहर बाद लाजपत नगर के पास बारापुला फ्लाईओवर तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

प्रभावित यात्रियों ने यातायात के बारे में शिकायत करने के लिए ट्विटर का भी सहारा लिया और दिल्ली पुलिस से इस दिक्कत को दूर करने का अनुरोध किया। लोगों ने मोदी मिल फ्लाईओवर, धौला कुआं से गुरुग्राम, राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर निजामुद्दीन लाल बत्ती के पास यातायात के बारे में शिकायत की। उनमें से एक ने कहा कि बुराड़ी प्राधिकरण से रिंग रोड तक भारी यातायात है।

एक अन्य यात्री ने कहा कि सरदार पटेल मार्ग पर यातायात धीमा था। यह अंडरपास में जसोला से ओखला की ओर धीमा है। उत्तरी दिल्ली का चंदगी राम अखाड़ा इलाका पूरी तरह से जाम है। पीरागढ़ी के पास बेहरा एन्क्लेव में एक यात्री ने गंभीर यातायात जाम की सूचना दी।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM