Rajnath on Operation Sindoor: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिया भाषण, जानें क्या कहा

खबरे |

खबरे |

Rajnath on Operation Sindoor: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिया भाषण, जानें क्या कहा
Published : Jul 28, 2025, 6:46 pm IST
Updated : Jul 28, 2025, 6:46 pm IST
SHARE ARTICLE
Rajnath Singh gave a speech on Operation Sindoor Lok Sabha news in hindi
Rajnath Singh gave a speech on Operation Sindoor Lok Sabha news in hindi

6-7 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया गया। इसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था।

Rajnath on Operation Sindoor News In Hindi:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विस्तृत जवाब दिया, जिसमें उन्होंने भारतीय सेना की वीरता और सरकार के दृढ़ संकल्प को रेखांकित किया। उन्होंने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिया। करिब 55 मिनट के भाषण में उन्होंने विपक्ष के हर जवाब को बखुबी बया किया। जिसमें कई मुख्य मुद्दों को लेकर उन्होंने अपनी बात कही...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: 6-7 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया गया। इसका उद्देश्य पाकिस्तान समर्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था। ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा, 100 से अधिक आतंकवादी मारे गए। यह ऑपरेशन केवल 22 मिनट में समाप्त हो गया।

तत्काल और निर्णायक जवाबी कार्रवाई: पहलगाम हमले के तुरंत बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की। डीजीएमओ ने 7 मई को ही पाकिस्तान को सूचित कर दिया था कि ये हमले आगे बढ़ाने के लिए नहीं थे, बल्कि आतंकियों को दंडित करने के लिए थे।

सीजफायर का कारण: भारत ने कोई सीजफायर नहीं किया। पाकिस्तान ने खुद "महाराज, अब रोक दीजिए" कहकर कार्रवाई रोकने का आग्रह किया था। भारत ने तब कार्रवाई रोकी जब उसके सभी निर्धारित लक्ष्य हासिल हो गए थे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के सीजफायर वाले दावे को खारिज किया।

भारतीय सेना की क्षमता: भारतीय सेना हर तरह के हमले का जवाब देने में सक्षम है। S-400 और आकाश मिसाइल सिस्टम जैसे एयर डिफेंस सिस्टम के कारण पाकिस्तानी हमले विफल रहे। नौसेना ने भी उत्तरी अरब सागर में अपनी तैनाती मजबूत कर पाकिस्तान को संदेश दिया कि भारत हर मोर्चे पर हमला कर सकता है।

विमानों की क्षति पर विपक्ष को जवाब: गौरव गोगोई के "कितने विमान गिरे" वाले सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय भावना का प्रतिनिधित्व नहीं करता। उन्होंने जोर दिया कि महत्वपूर्ण बात यह है कि भारतीय सैनिकों को कोई क्षति नहीं हुई।

आतंकवाद पर भारत की नीति: भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि वह आतंकवाद को जड़ से खत्म करने को संकल्पित है। भारत अब किसी भी आतंकी हमले का निर्णायक जवाब देगा और आतंकवाद को पनाह देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भारत किसी भी तरह की परमाणु धमकी या दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

पाकिस्तान पर टिप्पणी: पाकिस्तान को वैश्विक आतंकवाद की नर्सरी और "फेल्ड स्टेट" बताया। कहा कि "शेर अगर मेढकों को मारे तो यह सही नहीं होता है। हमारे देश की सेना शेर है, जो मुल्क अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहा है तो उस मुल्क से क्या लड़ना है।"

(For more news apart from Operation Rajnath Singh gave a speech on Operation Sindoor Lok Sabha News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM