‘ऑस्ट्रा हिंद 22’ : भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच आज से शुरू होगा द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास

खबरे |

खबरे |

‘ऑस्ट्रा हिंद 22’ : भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच आज से शुरू होगा द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास
Published : Nov 28, 2022, 11:44 am IST
Updated : Nov 28, 2022, 11:44 am IST
SHARE ARTICLE
'Austra Hind 22': Bilateral training exercise between armies of India and Australia will start from today
'Austra Hind 22': Bilateral training exercise between armies of India and Australia will start from today

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा। यह वार्षिक अभ्यास होगा जो बारी-बारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा।

 New Delhi : भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच आज यानी सोमवार से राजस्थान में द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास ‘ऑस्ट्रा हिंद 22’ शुरू होगा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा। यह वार्षिक अभ्यास होगा जो बारी-बारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय सेना और ऑस्ट्रेलियाई सेना के दलों के बीच ‘ऑस्ट्रा हिंद 22’ द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास 28 नवंबर से 11 दिसंबर 2022 तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (राजस्थान) में होना है। यह दोनों सेनाओं के सभी शस्त्र और सेवा दलों की भागीदारी के साथ ऑस्ट्रा हिंद श्रृंखला का पहला अभ्यास है।’’

बयान में कहा गया कि दूसरी डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिकों के साथ ऑस्ट्रेलियाई सेना का दल अभ्यास स्थल पर पहुंच गया है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजीमेंट के जवान कर रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य सकारात्मक सैन्य संबंध बनाना, एक-दूसरे की उत्कृष्ट प्रक्रियाओं को अपनाना और अर्ध-रेगिस्तानी इलाके में कई क्षेत्रों में अभियान चलाते वक्त एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है।

मंत्रालय ने कहा कि यह संयुक्त अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने के अलावा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM