Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर बड़ी अपडेट, कोर्ट ने ईडी से छह दिसंबर तक मांगा जवाब

खबरे |

खबरे |

Sanjay Singh News: आप सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका पर बड़ी अपडेट, कोर्ट ने ईडी से छह दिसंबर तक मांगा जवाब
Published : Nov 28, 2023, 4:54 pm IST
Updated : Nov 28, 2023, 4:54 pm IST
SHARE ARTICLE
Sanjay Singh News
Sanjay Singh News

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने आवेदन पर केंद्रीय जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया।

Sanjay Singh News  : दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कथित आबकारी घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह द्वारा दाखिल जमानत अर्जी पर छह दिसंबर तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।.

विशेष न्यायाधीश एम के नागपाल ने आवेदन पर केंद्रीय जांच एजेंसी को नोटिस जारी किया। आवेदन में दावा किया गया कि सिंह को आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

न्यायाधीश ने अर्जी पर संज्ञान लेते हुए ईडी को आरोपी को जवाब की एक प्रति उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। धन शोधन रोधी एजेंसी ने सिंह को चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ईडी ने आरोप लगाया है कि सिंह ने अब रद्द हो चुकी आबकारी नीति के बनाने और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को लाभ हुआ। हालांकि, सिंह ने आरोपों का खंडन किया है। (भाषा)

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM