New Delhi : कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, खरगे ने किया ध्वजारोहण

खबरे |

खबरे |

New Delhi : कांग्रेस ने मनाया स्थापना दिवस, खरगे ने किया ध्वजारोहण
Published : Dec 28, 2022, 12:18 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 12:19 pm IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Congress celebrated foundation day, Kharge hoisted the flag
New Delhi: Congress celebrated foundation day, Kharge hoisted the flag

ध्वजारोहण के अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

New Delhi : कांग्रेस ने बुधवार को अपना 138वां स्थापना दिवस मनाया और इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के अवसर पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

खरगे ने ट्वीट किया, "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा भारत के लोगों की भलाई और प्रगति के लिए काम किया। हम संविधान में निहित राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों से जुड़ी, अवसर की समानता में विश्वास करते हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मेरी शुभकामनायें।" पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "मुझे गर्व है, मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।"

खरगे आज ही मुंबई में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जहां 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई थी। कांग्रेस के एक नेता के अनुसार, 1985 के बाद कांग्रेस के कोई अध्यक्ष 28 दिसंबर को पहली बार मुंबई के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM