राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की,

खबरे |

खबरे |

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
Published : Dec 28, 2022, 4:00 pm IST
Updated : Dec 28, 2022, 4:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Rahul Gandhi wished the Prime Minister's mother a speedy recovery
Rahul Gandhi wished the Prime Minister's mother a speedy recovery

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

New Delhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी की मां हीराबेन मोदी के अस्वस्थ होने पर बुधवार को चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं कामना करता हूं कि आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।’’

 

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी की पूज्य माता जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। हम सब उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।’’

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को तबीयत खराब होने के बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में उन्हें भर्ती कराया गया है। सेंटर के अनुसार, 100 वर्षीय हीराबेन मोदी की हालत स्थिर है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM