दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश के आसार

खबरे |

खबरे |

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, हल्की बारिश के आसार
Published : Jan 29, 2023, 1:30 pm IST
Updated : Jan 29, 2023, 1:30 pm IST
SHARE ARTICLE
Minimum temperature in Delhi is 6.4 degree Celsius, light rain expected
Minimum temperature in Delhi is 6.4 degree Celsius, light rain expected

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री ...

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में शहर में हल्की बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।.

आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसदी दर्ज की गई।. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा, मौसम विज्ञानियों ने आसमान में बादल छाए रहने और दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया है।

गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक अंत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला ‘बीटिंग रिट्रीट समारोह’ रविवार को विजय चौक पर आयोजित होगा। शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM