राष्ट्रपति भवन के ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ किया गया, जनता के लिए 31 जनवरी...

खबरे |

खबरे |

राष्ट्रपति भवन के ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदलकर ‘अमृत उद्यान’ किया गया, जनता के लिए 31 जनवरी...
Published : Jan 29, 2023, 11:04 am IST
Updated : Jan 29, 2023, 11:04 am IST
SHARE ARTICLE
Rashtrapati Bhavan's 'Mughal Garden' renamed as 'Amrit Udyan', open to public on January 31...
Rashtrapati Bhavan's 'Mughal Garden' renamed as 'Amrit Udyan', open to public on January 31...

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगी।

New Delhi: राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध मुगल गार्डन अब ‘अमृत उद्यान’ के नाम से जाना जाएगा। शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। यह उद्यान साल में एक बार जनता के लिए खुलता है और लोग 31 जनवरी से इस उद्यान को देखने जा सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को राष्ट्रपति भवन उद्यान उत्सव 2023 का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति की उप प्रेस सचिव नविका गुप्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन उद्यानों को ‘अमृत उद्यान’ के रूप में एक सामान्य नाम देकर प्रसन्न हैं।’’

सरकार ने पिछले साल दिल्ली के प्रतिष्ठित ‘राजपथ’ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ कर दिया था। केंद्र का कहना है कि इन चीजों के नाम में बदलाव औपनिवेशिक मानसिकता के निशान को हटाने का प्रयास है।

बयान में कहा गया, ‘‘राष्ट्रपति भवन उद्यानों की समृद्ध विविधता का ठिकाना है। मूल रूप से, उनमें ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन शामिल हैं।’’ इस साल के उद्यान उत्सव में, कई अन्य आकर्षणों के साथ ही आगंतुक 12 अनूठी किस्मों के विशेष रूप से उगाए गए ‘ट्यूलिप’ के फूल देख पाएंगे।

उद्यान 31 जनवरी, 2023 को आम जनता के लिए खुलेंगे और 26 मार्च, 2023 तक खुले रहेंगे, जबकि हर सोमवार को यह बंद रहेंगे। साथ ही ये उद्यान आठ मार्च को होली के मौके पर भी बंद रहेंगे।

बयान के मुताबिक, 28 मार्च से 31 मार्च तक उद्यान विशेष श्रेणियों के लिए खुले रहेंगे, जिसमें 28 मार्च को किसानों के लिए, 29 मार्च को दिव्यांगों के लिए, 30 मार्च को सैन्य बलों और पुलिस के कर्मियों के लिए ,जबकि 31 मार्च को महिलाओं सहित आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए खुले रहेंगे। इसके मुताबिक, लोग राष्ट्रपति सचिवालय की वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग भी कर सकते हैं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM