New Delhi News: रोहिणी में आभूषण की दुकान पर गोलीबारी, आरोपियों को पकड़ने के लिए बनी टीम

खबरे |

खबरे |

New Delhi News: रोहिणी में आभूषण की दुकान पर गोलीबारी, आरोपियों को पकड़ने के लिए बनी टीम
Published : Feb 29, 2024, 4:10 pm IST
Updated : Feb 29, 2024, 4:10 pm IST
SHARE ARTICLE
Two attackers opened fire at a jewelery shop in Rohini, Delhi News In  Hindi
Two attackers opened fire at a jewelery shop in Rohini, Delhi News In Hindi

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है ..

New Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी के सेक्टर 20 स्थित आभूषण की एक दुकान में सेंध लगाने की असफल कोशिश के बाद दो हमलावरों ने वहां गोलियां चलाईं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि उन्हें बुधवार रात करीब 8.40 बजे अमन विहार पुलिस स्टेशन के पास एक आभूषण की दुकान पर गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गयी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ''सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और अपराध स्थल की जांच की। शिकायतकर्ता ने बताया कि दो अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रहे थे और जब वह इस काम में असफल रहे तो उनमें से एक ने खिड़की पर गोलियां चलाई और फिर दोनों भाग गए।''

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है और भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य), धारा 34 (सामान्य इरादा और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने कहा, ''इस मामले में आगे की जांच जारी है। हम आरोपियों की पहचान करने के लिए इस घटना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।''

(For more news apart fromTwo attackers opened fire at a jewelery shop in Rohini, Delhi News In  Hindi
, stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

इस गांव में कोई भी घर नशे से नहीं बचा, अपने ही घर के बर्तन और कपड़े चुराकर करते हैं नशा|Spokesman D Sath

12 Mar 2025 5:50 PM

अब Nawanshahr में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,Bulldozer से मिनटों में ढहाया गया मकान

11 Mar 2025 5:59 PM

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM