‘दिल्ली के लोगों का अपमान न करें’:केजरीवाल ने LG की ‘‘मुफ्त सुविधाओं’’ पर टिप्पणी पर कहा

खबरे |

खबरे |

‘दिल्ली के लोगों का अपमान न करें’:केजरीवाल ने LG की ‘‘मुफ्त सुविधाओं’’ पर टिप्पणी पर कहा
Published : Jun 29, 2023, 4:32 pm IST
Updated : Jun 29, 2023, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
'Don't insult people of Delhi': Kejriwal on LG's comment on
'Don't insult people of Delhi': Kejriwal on LG's comment on "freebies"

सक्सेना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि सक्सेना एक बाहरी व्यक्ति हैं और वह दिल्ली के लोगों को नहीं समझते।

New Delhi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना की ‘‘मुफ्त सुविधाओं’’ पर की गई टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा और कहा कि वह राष्ट्रीय राजधानी के ‘‘ मेहनतकश लोगों का अपमान’’ नहीं करें।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित ‘दिल्ली 2041 - न्यू मास्टर प्लान’ नामक एक कार्यक्रम में बुधवार को सक्सेना ने कहा था कि दिल्ली के लोग अब ‘‘मुफ्त चीजों के आदी’’ हो गए हैं। सक्सेना की इस टिप्पणी को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा पानी व बिजली सेवाओं पर दी जा रही रियायत पर कटाक्ष माना जा रहा है।

सक्सेना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि सक्सेना एक बाहरी व्यक्ति हैं और वह दिल्ली के लोगों को नहीं समझते।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली के लोग मेहनतकश हैं। कड़ी मेहनत से उन्होंने दिल्ली को संवारा है। उपराज्यपाल साहब, आप बाहर से आये हैं, दिल्ली और दिल्लीवालों को नहीं समझते। इस तरह दिल्ली के लोगों का अपमान मत कीजिए।’’.

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार दूसरी सरकारों की तरह चोरी नहीं करती। पैसे बचा कर लोगों को सहूलियत देती है। इससे आपको क्यों परेशानी है?’’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

कुर्सी लेकर निकले Justin Trudeau, Canada में ट्रूडो का शासन ख़त्म, जीभ बाहर, हाथ में कुर्सी

11 Mar 2025 5:56 PM

न ग्रंथ साहिब, न पंथ, तो कैसे बना नया जत्थेदार, मजीठिया के पक्ष में Chandumajra

10 Mar 2025 7:13 PM

चंडीगढ़ में REV EXPO के तीसरे संस्करण में क्या था खास?

10 Mar 2025 7:10 PM

ड्रग तस्कर का घर तोड़ने पहुंची पुलिस, फूट-फूटकर रोने लगी महिला

10 Mar 2025 7:09 PM

नशे को बेचकर बनाए गए घरों को ताश के पत्तों की तरह ढ़ाह रहा प्रशासन | Khanna Bulldozer Action

06 Mar 2025 5:48 PM

चिट्ठियों के मुद्दे पर Simranjit Singh Maan का Exclusive Interview

06 Mar 2025 5:46 PM