200 रुपये सस्ता होगा घरेलू LPG सिलेंडर, 30 अगस्त से कम होंगे दाम
200 रुपये सस्ता होगा घरेलू LPG सिलेंडर, 30 अगस्त से कम होंगे दाम
Published : Aug 29, 2023, 4:22 pm IST
Updated : Aug 29, 2023, 4:22 pm IST
SHARE ARTICLE
Domestic LPG cylinder will be cheaper by Rs 200, the price will be less from August 30
Domestic LPG cylinder will be cheaper by Rs 200, the price will be less from August 30

मोदी सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 7500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

नई दिल्ली- राखी के त्योहार से पहले मोदी सरकार महंगाई की मार झेल रही जनता को सस्ते रसोई गैस सिलेंडर का तोहफा देने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, महंगे रसोई गैस सिलेंडर को लेकर विपक्ष के लगातार हमले झेल रही मोदी सरकार ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम करने का फैसला किया है. हालांकि, यह लाभ केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ही मिलेगा। मोदी सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 7500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

पिछले साल जब रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमत तेजी से बढ़ी तो मई 2022 में मोदी सरकार ने पी.एम. उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक साल में 12 सिलेंडर रिफिल कराने पर 200 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाने लगी।

जिसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई थी. इसके बावजूद इस योजना के तहत सिलेंडर लेने वालों को 900 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. यही कारण है कि केंद्र सरकार ने अब प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत देने के लिए एलपीजी सिलेंडर पर 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने का फैसला किया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था कि सरकार ने आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए कई फैसले लिए हैं और आने वाले दिनों में और भी फैसले लिए जाएंगे. रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कम करने का फैसला उन्हीं फैसलों में से एक है. सरकार के इस फैसले को पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव और अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM