भाजपा ने खरगे पर प्रधानमंत्री की तुलना ‘रावण’ से करने का लगाया आरोप

खबरे |

खबरे |

भाजपा ने खरगे पर प्रधानमंत्री की तुलना ‘रावण’ से करने का लगाया आरोप
Published : Nov 29, 2022, 4:15 pm IST
Updated : Nov 29, 2022, 4:15 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP accuses Kharge of comparing Prime Minister with 'Ravana'
BJP accuses Kharge of comparing Prime Minister with 'Ravana'

भाजपा ने दावा किया कि गांधी परिवार प्रधानमंत्री से नफरत करता है, पहले सोनिया गांधी ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा था और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी....

New Delhi :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना ‘रावण’ से करने का आरोप लगाया और इसकी निंदा करते हुए जनता से अपील की कि वे ‘गुजरात के बेटे’ के इस ‘अपमान’ का बदला लोकतांत्रिक तरीके से लें।

उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद के बेहरामपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा द्वारा नगर निकाय, नगर निगम और विधानसभा तक के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर वोट मांगे जाने को लेकर खरगे ने सोमवार को तंज कसा था।

भाजपा द्वारा नगरपालिका चुनाव में भी मोदी के नाम पर वोट मांगे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा था, ‘क्या मोदी यहां आकर नगरपालिका का काम करने वाले हैं? क्या मोदी आकर यहां मुसीबत में आपकी मदद करने वाले हैं? अरे, आप तो प्रधानमंत्री हो। आपको काम दिया गया है। वह काम करो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह छोड़कर नगर निगम चुनाव, एमएलए इलेक्शन... एमपी इलेक्शन... चूंकि उनको प्रधानमंत्री बनना है, तो फिरते रहते हैं... लेकिन हर वक्त अपनी ही बात करते हैं। आप किसी को मत देखो, मोदी को देखकर वोट दो। भाई तुम्हारी सूरत को कितनी बार देखना। नगर निगम में भी तुम्हारी सूरत देखना, एमएलए इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत देखना... एमपी इलेक्शन में भी तुम्हारी सूरत...हर जगह...कितने हैं भई...क्या आपके रावण के जैसा सौ मुख हैं। क्या है?...समझ में नहीं आता मुझे।’’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना, वह भी ‘गुजराती सपूत’ के लिए करना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह निंदनीय है और कहीं ना कहीं और यह कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष की उक्त टिप्पणी को हर गुजराती और गुजरात का अपमान करार देते हुए पात्रा ने दावा किया कि उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कहने पर प्रधानमंत्री के खिलाफ इस शब्द का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके लिए कांग्रेस को आईना दिखाने का काम गुजरात की जनता करेगी। प्रत्येक गुजराती से हम ये अपील करते हैं कि जिस कांग्रेस नेता ने... गुजरात के बेटे के खिलाफ, गुजरात के सम्मान के खिलाफ, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है, गुजरात उनको सबक सिखाए। आपको लोकतांत्रिक तरीके से इसका बदला लेना है।’’

भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि गांधी परिवार प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करता है और इसीलिए सोनिया गांधी ने उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा था और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने लगातार उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Union Budget 2025: ਕੀ ਹੋਇਆ ਸਸਤਾ ਤੇ ਕੀ ਮਹਿੰਗਾ? | What's Expensive and What's Cheaper

02 Feb 2025 8:39 AM

US-Mexico Border Donkey News: Donkey लगाने वाले सावधान! जानें कितने भारतीय हो सकते हैं प्रभावित?

25 Jan 2025 7:24 PM

Cryptocurrency Scam in India: 350 करोड़ का Crypto Ponzi Scam, Latest News in Hindi

25 Jan 2025 7:22 PM

Amritpal Singh ਦੀ ਨਵੀਂ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ CM Bhagwant Mann ਦਾ ਬਿਆਨ ਪਾਰਟੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸੱਭ ਨੂੰ ਹੱਕ ਹੈ

15 Jan 2025 5:34 PM

'Bapu Surat Singh Khalsa ਵਰਗਾ ਬੰਦਾ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਣਾ ਔਖਾ' | Punjab Latest News Today

15 Jan 2025 5:33 PM

'ਨਾ ਅਸੀਂ ਆਪਣੀ ਮਾਂ, ਨਾ ਪਿਓ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਗੁਰੂ ਸਾਂਭਿਆ...' Lakha Sidhana ਦੇ ਤਿੱਖੇ ਬੋਲ

15 Jan 2025 5:32 PM