New Delhi: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ सर्द रही सुबह

खबरे |

खबरे |

New Delhi: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ सर्द रही सुबह
Published : Jan 30, 2023, 11:36 am IST
Updated : Jan 30, 2023, 11:36 am IST
SHARE ARTICLE
New Delhi: Cold morning with strong winds in Delhi
New Delhi: Cold morning with strong winds in Delhi

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100% रहा

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह तेज हवाओं के साथ-साथ सर्द रही।.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान के सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।.

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने और अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता मामूली सुधार के साथ ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 331 था, जो सोमवार को सुबह 285 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM