तेज गति से पिघल रहे हिमालयी ग्लेशियर, प्राकृतिक आपदाओं में होगा इजाफा , पढ़ें पूरी खबर..

खबरे |

खबरे |

तेज गति से पिघल रहे हिमालयी ग्लेशियर, प्राकृतिक आपदाओं में होगा इजाफा , पढ़ें पूरी खबर..
Published : Mar 30, 2023, 12:32 pm IST
Updated : Mar 30, 2023, 12:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Himalayan glaciers melting at different rates: Govt tells Parliamentary panel
Himalayan glaciers melting at different rates: Govt tells Parliamentary panel

सरकार ने देश में ग्लेशियर प्रबंधन पर चर्चा कर रही संसद की स्थायी समिति को यह जानकारी दी।

New Delhi: केंद्र सरकार ने कहा है कि हिमालयी क्षेत्र में जिन ग्लेशियर का अध्ययन किया गया है, उनमें से अधिकतर विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग गति से पिघल रहे हैं। सरकार ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालयी ग्लेशियर के पिघलने का न सिर्फ हिमालयी नदी प्रणाली के बहाव पर गंभीर असर पड़ेगा, बल्कि इससे प्राकृतिक आपदाओं में भी इजाफा होगा।

सरकार ने देश में ग्लेशियर प्रबंधन पर चर्चा कर रही संसद की स्थायी समिति को यह जानकारी दी। यह समिति ग्लेशियर/झीलों की स्थिति पर नजर रखती है, जिनमें पानी का स्तर बढ़ने के कारण हिमालयी क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ जाती है। संसद की स्थायी समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश की गई।

रिपोर्ट में जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग ने हिमालय में ग्लेशियर के लगातार पिघलने, पीछे खिसकने और साल के दौरान ग्लेशियर के क्षेत्र में अनुमानित कमी की समस्या के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने नौ ग्लेशियर के द्रव्यमान संतुलन का अध्ययन किया है और 76 ग्लेशियर के सिकुड़ने या खिसकने की प्रक्रिया पर भी गौर फरमाया है।.

इसमें कहा गया है, ‘‘हिमालय के अधिकांश ग्लेशियर विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग गति से पिघलते या अपने स्थान से खिसकते दिखाई दिए हैं।’’ विभाग ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के किसी भी प्रभाव के कारण ग्लेशियर पिघलने से न केवल हिमालयी नदी प्रणाली का प्रवाह गंभीर रूप से प्रभावित होगा, बल्कि यह ग्लेशियर झील के फटने की घटना (जीएलओएफ), ग्लेशियर हिमस्खलन, भूस्खलन आदि जैसी आपदाओं को भी जन्म देगा।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM