जम्मू बस दुर्घटना में तीर्थयात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

खबरे |

खबरे |

जम्मू बस दुर्घटना में तीर्थयात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Published : May 30, 2023, 12:24 pm IST
Updated : May 30, 2023, 12:24 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जम्मू जिले में एक बस के पुल से फिसल कर खाई में गिरने से वैष्णो देवी जा रहे 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 57 अन्य लोग घायल हो गए।

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को जम्मू में सड़क हादसे में तीर्थयात्रियों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, ‘‘ जम्मू में हुई बस दुर्घटना में कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में एक बस के पुल से फिसल कर खाई में गिरने से वैष्णो देवी जा रहे 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 57 अन्य लोग घायल हो गए। खाई में गिरने से पहले बस पुल की ‘रेलिंग’ से भी टकरा गई थी। बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, तभी झज्जर कोटली इलाके में यह हादसा हुआ।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM