Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश होने की संभावना
Published : May 30, 2023, 1:04 pm IST
Updated : May 30, 2023, 1:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Weather Update: Chance of rain in Delhi today
Delhi Weather Update: Chance of rain in Delhi today

सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह मौसम सुहावना रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली और शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने का अनुमान लगाया है।

शहर में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे से मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक एक मिमी बारिश दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में आज सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 77 प्रतिशत रहा। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने और बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 24 घंटे का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 114 रहा।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM