दिल्ली साक्षी हत्याकांड: साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, AAP ने LG पर साधा निशाना

खबरे |

खबरे |

दिल्ली साक्षी हत्याकांड: साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार, AAP ने LG पर साधा निशाना
Published : May 30, 2023, 3:05 pm IST
Updated : May 30, 2023, 3:05 pm IST
SHARE ARTICLE
 Delhi government will give compensation of Rs 10 lakh to witness's family,
Delhi government will give compensation of Rs 10 lakh to witness's family,

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने मंगलवार को लड़की के माता-पिता से मुलाकात की।

 New Delhi: आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की की हत्या की घटना को लेकर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की।.

पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने लड़की की हत्या की घटना को लेकर उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि दिल्ली के लोगों का शहर की कानून-व्यवस्था प्रणाली से ‘‘भरोसा उठ’’ गया है। पुलिस के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की कथित रूप से उसके प्रेमी ने कई बार चाकू से वार कर और फिर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। इस पूरी वारदात के समय आसपास खड़े लोग मूक दर्शक बने रहे।

भारद्वाज ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ शाहबाद डेरी में लड़की की निर्मम हत्या, लोग क्यों नहीं करते मदद? दिल्ली के लोगों का क़ानून व्यवस्था पर भरोसा उठ चुका है। जो पुलिस महिला पहलवानों और मनीष सिसोदिया पर बल का इस्तेमाल करती है, वह इन हत्यारों के सामने निर्बल नज़र आती है। समस्या नेतृत्व में है। उपराज्यपाल साहब की प्राथमिकता कुछ और हैं। ’’

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने मंगलवार को लड़की के माता-पिता से मुलाकात की। दिल्ली सरकार ने लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये बतौर अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली सरकार साक्षी के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि देगी और अदालत से दोषी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की पूरी कोशिश करेगी, बड़े से बड़े वकील खड़े करेगी।’’

केजरीवाल ने सक्सेना से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का सोमवार को आग्रह किया था। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है.

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM