खरगे, राहुल, कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर दुख जताया

खबरे |

खबरे |

खरगे, राहुल, कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री की मां के निधन पर दुख जताया
Published : Dec 30, 2022, 11:11 am IST
Updated : Dec 30, 2022, 11:11 am IST
SHARE ARTICLE
Kharge, Rahul, many other Congress leaders condole the demise of PM's mother
Kharge, Rahul, many other Congress leaders condole the demise of PM's mother

खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया और..

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शुक्रवार को दुख जताया और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को तड़के अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। 

हीराबेन को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियों के चलते बुधवार को सुबह अहमदाबाद के ‘यू एन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर’ में भर्ती कराया गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। नरेन्द्र मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना है। दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदना है।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी की माताजी श्रीमती हीरा बा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस मुश्किल समय में, मैं उन्हें और उनके परिजनों के लिए अपनी गहरी संवेदनाएं और प्यार व्यक्त करता हूं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं मोदी जी और उनके परिवार के समस्त सदस्यों को पीड़ा के इन क्षणों में साहस दें। ओम शांति!’’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री जी को मातृ शोक का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया, जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस शोक की घड़ी में ईश्वर मोदी जी, उनके परिवारजनों को साहस और माता जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।’’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला, आनंद शर्मा और अन्य नेताओं ने भी प्रधानमंत्री की मां के निधन पर शोक जताया।

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM