Delhi Weather Update: दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा

खबरे |

खबरे |

Delhi Weather Update: दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा
Published : Dec 30, 2023, 12:37 pm IST
Updated : Dec 30, 2023, 12:37 pm IST
SHARE ARTICLE
Delhi Weather Update
Delhi Weather Update

कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

Delhi Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शनिवार को मध्यम से घना कोहरा रहा वहीं, कई इलाकों में दृश्यता में सुधार आया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में दृश्यता 200 मीटर रही जबकि रिज क्षेत्र में यह 500 मीटर दर्ज की गई।

आईएमडी द्वारा जारी दिशानिर्देश के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में कोहरे से कुछ हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेलवे मार्गों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है। कोहरे के कारण लगातार चौथे दिन ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई। दिल्ली आने वाली 30 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

ये भी पढ़ें : Year Ender 2023: साल 2023 में शादी के बंधन में बंधे पंजाब के कई बड़े नेता, कितनों के घर गूंजी किलकारी

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजे 332 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी के अंतर्गत आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बेहद खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।

(For more news apart from Delhi WeatherUpdate Today News In Hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi) 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

'हमारा गांव बिकाऊ है' पोस्टर विवाद बढ़ा, SHO के खिलाफ कार्रवाई

03 Jun 2025 5:49 PM

रोती हुई महिला ने निहंग सिंह पर लगाया आरोप बेअदबी, फिरोजपुर जमीन विवाद निहंग सिंह मामला

03 Jun 2025 5:48 PM

पंजाब किंग्स की जीत! मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगी बड़ी टक्कर

02 Jun 2025 6:41 PM

Punjab Kings Vs RCB ! सुनें दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मोहित शर्मा किसका कर रहे हैं समर्थन

02 Jun 2025 6:39 PM

जेल से बाहर आने के बाद जगदीश भोला का EXCLUSIVE वीडियो

02 Jun 2025 6:37 PM

राजबीर कौर ने बताया कपिल शर्मा और भारती बहुत शरारती हैं, Rajbir kaur Exclusive Interview

02 Jun 2025 6:35 PM