प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

खबरे |

खबरे |

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू सड़क हादसे में लोगों की मौत पर जताया दुख, मुआवजे की घोषणा
Published : May 31, 2023, 4:01 pm IST
Updated : May 31, 2023, 4:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Prime Minister Modi expressed grief over the death of people in Jammu road accident
Prime Minister Modi expressed grief over the death of people in Jammu road accident

10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए।

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक सड़क हादसे में हुई लोगों की मौत पर बुधवार को शोक जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की। जम्मू जिले में मंगलवार को वैष्णो देवी जा रही एक बस के पुल की ‘रेलिंग’ से टकराने के बाद खाई में गिर जाने के कारण 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए।

बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, तभी जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच झज्जर कोटली इलाके में यह हादसा हो गया। कटरा, त्रिकुटा पहाड़ियों के ऊपर स्थित प्रसिद्ध वैष्णो देवी तीर्थस्थल के लिए आधार शिविर है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में बस हादसे में हुई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रत्येक घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

Congress ਦੇਵੇਗੀ Farmers ਨੂੰ Delhi ਜਾਣ ਨੂੰ ਰਾਹ, Punjab ਦੇ MP Dr. Amar Singh ਕਰ ਗਏ ਐਲਾਨ!

28 Sep 2024 5:58 PM

ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਲਈ PU ਚੋਣਾਂ 'ਚ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਫਸੇ ਸਿੰਙ, ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਗਿਆ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਚਾਰ ਤੇ ਠੋਕ ਕੇ ਬੋਲਦੇ ਮੁੰਡੇ!

31 Aug 2024 4:52 PM

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ 'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM